29 जनवरी को खेले गए मुकाबलों में रेलवे, साई हरियाणा, पंजाब पुलिस और आयकर चंडीगढ़ विजयी
आगरा- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय, आगरा द्वारा उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के सहयोग से आयोजित अखिल भारतीय प्राइजमनी वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में पूरे उत्साह और प्रतिस्पर्धा के साथ जारी है। अखिल भारतीय वॉलीबॉल संघ से मान्यता प्राप्त यह प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जा रही है।
29 जनवरी के मैचों के नतीजे
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।
नॉर्दन रेलवे जम्मू ने चार सेटों के मुकाबले में महाराणा प्रताप एकेडमी, लखनऊ को
25-19, 25-16, 22-25, 25-22 से हराकर 3-1 से जीत दर्ज की।
इसके बाद साई हरियाणा ने पांच सेटों के कड़े संघर्ष में राजस्थान एसोसिएशन को
14-25, 18-25, 25-16, 25-19, 15-13 से पराजित किया।
एक अन्य रोमांचक मुकाबले में पंजाब पुलिस की टीम ने वेस्टर्न रेलवे जबलपुर को
18-25, 18-25, 27-25, 25-17, 15-12 से हराकर शानदार वापसी की।
आयकर चंडीगढ़ ने एकतरफा मुकाबले में जाट रेजिमेंट, बरेली को
25-14, 25-19, 25-19 से 3-0 से शिकस्त दी।
इसके बाद साई हरियाणा ने सीजीएसटी मुंबई को चार सेटों में
20-25, 25-21, 25-20, 25-20 से हराया।
नॉर्दन रेलवे की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस को सीधे सेटों में
25-20, 25-18, 25-20 से पराजित किया।
दिन के अंतिम मुकाबले में आयकर चंडीगढ़ ने आर्यन क्लब, दिल्ली को
14-25, 25-22, 25-22, 25-23 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
आयोजन में खेल जगत की हस्तियों की मौजूदगी
मैचों के दौरान सुनील तिवारी (महासचिव, उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ),
कमल चौधरी (अध्यक्ष, जिला हॉकी संघ),
एस.वी.एस. राठौर (संयुक्त सचिव),
वरिष्ठ खिलाड़ी शरद शर्मा,
पूर्व क्रीड़ाधिकारी एस.एस. चौहान
और वरिष्ठ खिलाड़ी हृदय नारायण शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल और विशेष योगदान
प्रतियोगिता के सफल संचालन में वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी विजय कुमार का विशेष योगदान रहा।
निर्णायक की भूमिका में उपेन्द्र बहादुर सिंह, आर.एस. सिंह, एस.एन. कुशवाहा, सुनील राय, डॉ. सी.बी. मिश्रा, अंजनी पाण्डेय, भारतेंद्र शेखर पाण्डेय, अंकित सिंह, आशीष कुमार, अखिलेश प्रताप सिंह, विजय कुमार और अरुण तिवारी ने अहम भूमिका निभाई।
क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल
30 जनवरी, 2026 को
प्रातःकालीन सत्र में क्वार्टर फाइनल
सायंकालीन सत्र में सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

