आगरा: वाराणसी से ताजमहल घूमने आईं प्रियंका देवी पत्नी अजय के साथ एक हादसा हो गया। ताजगंज स्थित होटल के टेरेस से ताज का नजारा देखते समय पैर फिसलने से नीचे गिर गईं, जिससे उनके पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई।
परिजनों ने तुरंत 108 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस UP32FG2230 कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात EMT कृष्ण वीर ने सूझबूझ दिखाते हुए मौके पर ही मरीज के पैर में पट्टी बांधी और स्प्लिंट लगाकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद मरीज को सुरक्षित एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
त्वरित और कुशल सेवा के लिए मरीज के परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा और EMT कृष्ण वीर और पायलट ओमेंद्र का आभार व्यक्त किया।

