आगरा। AIMIM के प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग ने प्रसिद्ध हज़रत शेर जंग बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर हाज़िरी देकर अकीदत के फूल पेश किए और मुल्क में अमन, भाईचारे तथा तरक्की के लिए दुआ की।

इस अवसर पर उन्होंने दरगाह के मुतवल्ली साहब एवं खादिम साहबान से मुलाकात कर दरगाह परिसर एवं जायरीनों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। खादिमों ने दरगाह की व्यवस्थाओं और आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया।

मिर्जा मुकर्रम बेग ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से वार्ता कर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले अकीदतमंदों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।
इस दौरान AIMIM के जिला महासचिव अख्तर अली सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने दरगाह की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और जायरीनों की सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

