देश विदेशहिंदी

नेशनल एंटी करप्शन ट्रस्ट का मनाया गया स्थापना दिवस

प्रयागराज-DVNA। नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन ट्रस्ट ऑफ इंडिया का स्थापना दिवस प्रयागराज स्थित शाखा कार्यालय में आयोजित किया गया, आज से लगभग 10 साल पूर्व दिल्ली में उक्त संस्था का गठन किया गया था कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन डॉ . राजेश शुक्ला जी ने किया ।
मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी विवेक चौतन्य महाराज जी इलाहाबाद में मौजूद थे। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन डॉ राजेश शुक्ला ने संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और सदस्यों व पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह संस्था को रचनात्मक व पारदर्शी ढंग से चलाएं।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी विवेक चौतन्य महाराज जी को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं भारत के कोने-कोने से आए पदाधिकारियों को भी उत्कृष्ट कार्यों को करने हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश तिवारी राष्ट्रीय प्रमुख पुलिस संरक्षक पारसनाथ सिंह , प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, प्रदेश प्रमुख पुलिस संयोजक उ.प्र. शिव नारायण मिश्रा , राष्ट्रीय महासचिव जेएन मिश्रा ,राष्ट्रीय अध्यक्ष प्र.सं. जांच प्रभारी डॉ. पिंकी पाल, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी डी .एम. पाठक, राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र कुमार शुक्ला व रायबरेली से चित्रेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार तिवारी व सौरव यादव मौजूद रहे।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here