रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड के पास कल देर रात मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। इस हादसे में 15 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और तहसील प्रशासन के दल राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते राहत और बचाव कार्यों में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में अगले 24 घण्टों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भूस्खलन के बाद 4 लोगों की मृत्यु, 15 लोग लापता
August 4, 20230
Related Articles
August 22, 20230
कुमॉऊ क्षेत्र में 23 और 24 को बारिश का रेड अलर्ट
नैनीताल मौसम विभाग देहरादून से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड के कुमॉऊ क्षेत्र में दिनांक 23/08/2023 (बुधवार) से 24/08/2023 (गुरुवार) को रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जा
Read More
November 28, 20230
17 दिनों बाद 41 जिंदगियों को मिला नया जीवन
उत्तरकाशी।उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक सुरंग में फंसे 41 जिंदगियों को आखिरकार 17 दिनों के बाद नई जिंदगी मिलती हुई दिखाई दे रही है। सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को अब धीरे-धीरे निकाला गया है। कुछ देर में
Read More
May 22, 20230
द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर के कपाट श्रद्धालुओ के दर्शनार्थ खोले गए
देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित पंच केदार में से एक द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर के कपाट आज विधि-विधान से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गये हैं। कपाट खुलने से पहले मंदिर को फू
Read More