आगरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जगदीशपुरा लोहामंडी में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिर्जा मुकर्रम बेग, प्रदेश संयुक्त सचिव, AIMIM एवं सांसद प्रत्याशी फिरोजाबाद ने शिरकत की।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष चुन्ना इस्फान सैफी, युवा शहर उपाध्यक्ष फैज सैफी, प्रमुख युवा महासचिव तैशयब खान सहित शहर की पूरी टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगदीशपुरा लोहामंडी से कलेक्ट्रेट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक तिरंगा रैली निकाली। रैली में देशभक्ति के नारों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
इसके बाद लोहामंडी में कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान अलफेरत खान, वार्ड अध्यक्ष सोहेल खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
