मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में थे बंद, रिहाई परवाना पहुंचने के करीब एक घंटे बाद जेल से आए बाहर
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां मंगलवार, 18 नवंबर को डासना जिला कारागार से रिहा हो गए। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक एकत्र हो गए। जैसे ही आजम खां जेल से बाहर आए, समर्थकों ने उनके समर्थन में ‘आजम खां जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के चलते आजम खां न्यायिक हिरासत में डासना जेल में बंद थे। एक नवंबर से जेल में बंद सपा नेता के रिहाई का परवाना मंगलवार शाम जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ।
रिहाई का परवाना पहुंचने के करीब एक घंटे बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर आजम खां जेल से बाहर आ गए। उनकी रिहाई के दौरान जेल के बाहर समर्थकों की भारी मौजूदगी देखने को मिली।
