एटा।समाजवादी पार्टी ने वहीद महमूद ज़ुबैरी उर्फ परवेज़ ज़ुबैरी को तीसरी बार एटा का जिला अध्यक्ष और भूपेंद्र प्रजापति को जिला महासचिव बना कर अपना भरोसा जताया है
पहली बार जनवरी 2020 में जिला अध्यक्ष बनाया गया बीच में पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी दो महीने बाद दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाया गया परवेज़ ज़ुबैरी समाजवादी पार्टी के फाउंडर मेम्बर्स में से हैं उन्होंने कभी दल बदल नहीं किया।वर्ष 1988 से लगातार 7 वीं बार मारहरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी का क़ब्ज़ा बना हुआ है।
ज़ुबैरी के अध्यक्ष बनाए जाने पर एटा सांसद देवेश शाक्य, रंजीत सिंह सुमन,पूर्व विधायक अमित गौरव यादव , पूर्व मंत्री मानपाल सिंह वर्मा ,पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक हसरत उल्लाह शेरवानी, शराफत हुसैन काले, अशरफ हुसैन जमशेद आलम आदि कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए मुबारकबाद दी है।
