आगरा। मोमनीन-ए-आगरा की जानिब से आज दिनांक 01 मार्च 2026 को दिन में ठीक 03:00 बजे Waqf Mazar Shaheed-e-Salis पर इज़राइल और अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के मद्देनज़र आयोजित किया जा रहा है। मोमनीन से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।
वक़्फ़ मज़ार शहीद-ए-सालिस (अ.र.) के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सैयद ज़फ़र रिज़वी (शानू) ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अनुशासन बनाए रखने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
आयोजकों ने कहा है कि यह प्रदर्शन अपनी भावनाओं और विचारों को लोकतांत्रिक तरीके से व्यक्त करने का माध्यम है।
— Times of Taj Desk

