आगरा । विश्व धरोहर ताजमहल पर इटली से आए पर्यटकों के समूह का ताज सुरक्षा पुलिस ने गर्मजोशी से स्वागत कर आगरा की मेहमाननवाज़ी की शानदार मिसाल पेश की। पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में अस्थायी थाना ताज सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) ने “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के तहत पर्यटकों को स्मारक से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी और उन्हें सुरक्षित व सुखद वातावरण उपलब्ध कराया।
इस दौरान पुलिस टीम ने पर्यटकों से फ्रेंडली वार्ता कर उनका अनुभव और भी यादगार बना दिया। आगरा पुलिस की सजगता, विनम्र व्यवहार और तत्पर सुरक्षा व्यवस्था की विदेशी मेहमानों ने सराहना की।
👮♂️ पुलिस टीम:
उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल
आरक्षी आशु
महिला आरक्षी सुलेखा
“ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के माध्यम से ताज सुरक्षा पुलिस लगातार देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को भरोसेमंद, सुरक्षित और स्वागतपूर्ण माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है।
आगरा एक बार फिर अपनी संस्कृति, सुरक्षा और सौहार्द के लिए चर्चा में है।

