दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (LPG) उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। अब गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए 15 दिन के बजाय 21 दिन का इंतजार करना होगा। यानी उपभोक्ता एक सिलेंडर लेने के बाद अब 21 दिन पूरे होने पर ही नया सिलेंडर बुक कर पाएंगे। इस फैसले से करीब 10 लाख से अधिक उपभोक्ता प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। पहले जहां उपभोक्ता 15 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक कर लेते थे, वहीं अब उन्हें 6 दिन अतिरिक्त इंतजार करना पड़ेगा, जिससे कई परिवारों को रसोई गैस की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
बताया जा रहा है कि यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के कारण किया गया है। खासतौर पर ईरान, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए तेल कंपनियों ने गैस वितरण को संतुलित रखने के लिए बुकिंग अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है।
हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि इस फैसले से उन्हें परेशानी होगी, क्योंकि कई घरों में गैस की खपत अधिक होती है और 21 दिन तक इंतजार करना मुश्किल हो सकता है।
मुख्य बदलाव:
पहले अगली LPG बुकिंग: 15 दिन बाद
अब अगली LPG बुकिंग: 21 दिन बाद
करीब 10 लाख उपभोक्ता प्रभावित

