आगरा। आगामी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ने की।
सायं 5:30 बजे आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने 15 जून से 21 जून 2026 तक प्रस्तावित योग सप्ताह के सफल संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि योग दिवस से संबंधित कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए तथा अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन का आधार है। ऐसे में योग सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को उत्सव के रूप में मनाया जाए, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को योग से जोड़ने का उद्देश्य सफल हो सके।
बैठक में विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास, जागरूकता रैलियां, संगोष्ठियां तथा विशेष योग सत्र आयोजित करने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर जनपद के सभी विभागाध्यक्षों के साथ योग एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं—, , , , , , तथा के पदाधिकारी उपस्थित रहे और अपने सुझाव साझा किए।
बैठक में योग को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों और संस्थाओं के सहयोग से इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जनपद आगरा में ऐतिहासिक और यादगार रूप में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में डाॅ. एम. एस. आलम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, आगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं योग संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
— टाइम्स ऑफ ताज ब्यूरो, आगरा

