विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा ने किया वृहद पौधारोपण
आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा द्वारा कृष्णा पार्क, सेंट्रल बैंक रोड, कमला नगर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 51 से अधिक पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर नीम, पीपल, बरगद एवं अशोक सहित विभिन्न छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए “एक पौधा गोद लो, वृक्ष बनाओ” अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
अध्यक्ष कुलभूषण अल्का गुप्ता (राम भाई) ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या संस्थाओं का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष अपने जीवनकाल में हजारों लोगों को स्वच्छ वायु, छाया और पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करता है। इसलिए हमें केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर उनकी देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक सुनील निकिता बंसल तथा पर्यावरण उपाध्यक्ष विकास सपना गोयल थे। इस अवसर पर संरक्षक आर एस गुप्ता ,विजय अग्रवाल, श्री नाथ जी गुप्ता, ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल, सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, महिला सहभागिता प्रमुख रेखा राज अग्रवाल, उपाध्यक्ष पर्यावरण विकास गोयल, विनोद अग्रवाल, ब्रजमोहन रैपुरिया, राजेश बंसल , ब्रजेश बंसल, सुदेश अग्रवाल, गौरव बिंदल,,आशीष गुप्ता, संजीव गुप्ता, नीरज अग्रवाल, पुरुषोत्तम दास मित्तल, नीरज मित्तल, सक्षम बंसल, अल्पिका, अंजू, टीना,
रंजना आदि उपस्थति रही।

