आगरा: ताजगंज क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में हुई मासूम बच्ची प्रज्ञा की दर्दनाक हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके निवास पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह ने किया। उन्होंने प्रज्ञा के पिता से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में हर संभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया।
अमित सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। एक मासूम बच्ची के साथ इस प्रकार की क्रूरता समाज के लिए गहरा आघात है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।
वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के मीडिया कॉर्डिनेटर बशीर उल हक ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।
इस अवसर पर अज़हर वारसी, वासित अली और बंटी रंगरेज सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

