आगरा। क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उमरी पब्लिक स्कूल का शिक्षा रथ रवाना किया गया। इस रथ को विद्यालय के प्रबंधक अज़हर उमरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “शिक्षा समाज की तरक्की की नींव है। हमारा प्रयास है कि हर बच्चा स्कूल जाए और बेहतर शिक्षा प्राप्त करे। शिक्षा रथ के माध्यम से हम गांव-गांव जाकर लोगों को बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक करेंगे।”
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, स्टाफ एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। शिक्षा रथ विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करेगा।

