जम्मू-कश्मीर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस माह के अंत में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। उनका यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन दो दिन जम्मू में रहकर पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे, जहां वे स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर चर्चा करेंगे।
इसके बाद वे एक दिन श्रीनगर में बिताएंगे, जहां भी पार्टी गतिविधियों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
इस दौरे को भाजपा के आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

