सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 89.8% अंक हासिल
जालंधर, 16 अप्रैल (प्रेस रिलीज): मेहनत, लगन और निरंतरता की एक बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा बुशरा नाज़, पुत्री मजहर आलम, ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। उन्होंने 500 में से 402 अंक (89.8%) प्राप्त किए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे जालंधर शहर और मुस्लिम समाज का नाम रोशन किया है।

बुशरा नाज़ की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, छात्रों द्वारा खुशी व्यक्त की जा रही है। शिक्षकों ने कहा कि बुशरा एक मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रा हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और एकाग्रता से यह मुकाम हासिल किया। उनका कहना है कि बुशरा की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
परिवार के लोगों ने भी बुशरा की इस सफलता पर खुशी और गर्व व्यक्त किया है। उनके पिता मजहर आलम एक पत्रकार हैं, ने कहा कि उनकी बेटी की सफलता उसकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशा जताई कि वह भविष्य में भी देश और समाज का नाम रोशन करेंगी।
जालंधर के वार्ड नंबर 39, खांबड़ा की रहने वाली बुशरा नाज़ की यह सफलता खास तौर पर मुस्लिम छात्राओं के लिए प्रेरणादायक संदेश है कि मजबूत इरादे और सच्ची मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां किसी से पीछे नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि मजहर आलम न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं बल्कि सामाजिक और सामुदायिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वह इस समय मस्जिद कुबा खानबड़ा के अध्यक्ष और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। बुशरा नाज़ की सफलता पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और धार्मिक व्यक्तियों द्वारा बधाइयों का सिलसिला जारी है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

