आगरा।। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड यूथ के उत्तर प्रदेश सदर इंजीनियर मुहम्मद आदिल 23 अप्रैल को मुकद्दस हज सफर के लिए रवाना होंगे। रवानगी से पहले इंजीनियर आदिल ने अपनी रिहाइश नसीराबाद में उलेमा-ए-कराम, खानकाह से जुड़े जिम्मेदारान और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी और हज के सफर के लिए दुआओं के साथ रवाना किया। खास बात यह रही कि गुज़िश्ता साल इंजीनियर आदिल के वालिद और वालिदा ने हज की सआदत हासिल की थी, जबकि इस साल इंजीनियर आदिल अपनी अहलिया के साथ इस मुबारक सफर पर जा रहे हैं।
इस मौके पर इंजीनियर मुहम्मद आदिल ने कहा कि हज एक अज़ीम इबादत है और हर साहिब-ए-इस्तिताअत मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे यह मुकद्दस सफर नसीब हो। उन्होंने कहा कि वे मुल्क में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए खास दुआ करेंगे।
उन्होंने तमाम लोगों से दरख्वास्त की कि वे उनके हज के सफर की कबूलियत और आसानी के लिए दुआ करें।

