आगरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश चेयरमैन बनाए जाने पर पूर्व विधायक सुहेल अख्तर अंसारी को चारों ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
गौरतलब है कि सुहेल अख्तर अंसारी ने वर्ष 2017 में कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी। तब से वे लगातार संगठन के प्रति समर्पित रहकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर आगरा के निवर्तमान शहर अध्यक्ष (अल्पसंख्यक) बशीर उल हक ‘रॉकी’ ने उन्हें हार्दिक मुबारकबाद देते हुए कहा कि सुहेल अख्तर अंसारी एक कर्मठ, जुझारू और दूरदर्शी नेता हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
बशीर उल हक ‘रॉकी’ ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के हर वर्ग के हितों को मजबूती से उठाया जाएगा।
#TimesOfTaj #UPCongress #PoliticalNews #Agra #SuhailAkhtarAnsari #MinorityDepartment

