आगरा। सिद्दीकी जमात वेलफेयर सोसाइटी, आगरा द्वारा समाज के मेधावी विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा दे रहे लोगों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, कानून एवं सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।

इस अवसर पर हाई स्कूल के 142 छात्र-छात्राओं, इंटरमीडिएट के 104 छात्र-छात्राओं, 68 अधिवक्ताओं, 24 सरकारी कर्मचारियों, 64 डॉक्टरों तथा 12 विशिष्ट व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें देश के 14 राज्यों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए, जिससे आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप मिला। समारोह में शिक्षा के प्रसार और समाज में एकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर ताहिर सिद्दीकी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने कहा कि शिक्षा ही समाज की असली ताकत है और समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर, वकील एवं सरकारी सेवाओं में कार्यरत लोगों का सम्मान समाज में सेवा भावना को मजबूत करता है।
समारोह में कय्यूम सिद्दीकी (अध्यक्ष, सिद्दीकी जमात आगरा), जमील सिद्दीकी, हाजी शहंशाह सिद्दीकी, रज्जाक सिद्दीकी, मोहम्मद हुसैन, शकील सिद्दीकी, चांद बाबू सिद्दीकी, हाजी अयूब सिद्दीकी, बाबुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं दूर-दराज से आए लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सिद्दीकी जमात वेलफेयर सोसाइटी भविष्य में भी समाज हित में ऐसे आयोजन करती रहेगी।

