लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे जी ने लखनऊ स्थित हनुमान सेतु मंदिर और कालीबाड़ी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने भगवान हनुमान जी और मां काली के चरणों में प्रार्थना करते हुए अजय राय जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अविनाश पांडे ने कहा कि अजय राय जी एक मजबूत और जुझारू नेता हैं, और पूरे संगठन को उनके नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ईश्वर की कृपा से वे जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय होंगे।
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अजय राय जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और मंदिर परिसर में प्रार्थना में शामिल हुए।

