आगरा। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शनिवार, 9 मई 2026 को सायं 4:00 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में “स्व गणना” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्व गणना संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी श्री अजय कुमार शर्मा एवं श्री राजीव कौशिक द्वारा स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों को प्रदान की गई। उन्होंने खिलाड़ियों को स्व गणना की प्रक्रिया, उद्देश्य तथा इसके महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
इस अवसर पर स्टेडियम के समस्त प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

