नई दिल्ली। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर जारी सियासी असमंजस आखिरकार खत्म हो गया है। पांच दिनों तक चली राजनीतिक हलचल के बाद टीवीके प्रमुख विजय रविवार दोपहर तीन बजे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शनिवार को विजय ने एक बार फिर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से राजभवन में मुलाकात की और 120 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय और राज्यपाल के बीच यह चौथी मुलाकात थी। लगातार चली बैठकों और राजनीतिक चर्चाओं के बाद अब नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक, रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। टीवीके समर्थकों में इस फैसले के बाद उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

