आगरा: डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के ललित कला संस्थान की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित “लालित्योत्सव” कार्यक्रम श्रृंखला के तहत 9वें कार्यक्रम के रूप में मूर्तिकला विभाग द्वारा 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 तक 6 दिवसीय राष्ट्रीय मूर्तिकला कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने दीप प्रज्वलित कर और औजारों का पूजन करके किया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर संजय चौधरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यशाला के संयोजक और मूर्तिकला विभागाध्यक्ष डॉ. गणेश कुशवाह ने बताया कि इस कार्यशाला में चार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।
-
जम्मू से आए श्री चंद्र प्रकाश, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वतंत्र कलाकार, छात्रों को लकड़ी में मूर्ति कला का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
-
डॉ. अमरेश कुमार, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी फैकल्टी ऑफ़ फाइन आर्ट्स के सहायक प्रोफेसर, छात्रों को स्टोन में मूर्ति निर्माण का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
-
श्री अजय कनबल, एम.एस. यूनिवर्सिटी, बड़ौदा के सहायक प्रोफेसर, सिरामिक और टेराकोटा में मूर्तिकला सिखा रहे हैं।
-
श्रीमती सोनू अग्रवाल, बड़ौदा की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वतंत्र कलाकार, छात्रों को टेराकोटा में मूर्ति निर्माण का प्रशिक्षण दे रही हैं।
कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि ललित कला संस्थान से उनका विशेष लगाव है। पिछले तीन वर्षों में संस्थान ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अनेक प्रयास किए हैं। उन्होंने नगर निगम के सहयोग से G20 कार्यक्रम में बनाए गए सुंदर आकृतियों की भी सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन संगीत विभाग के पंडित देवाशीष गांगुली ने किया। ललित कला संस्थान के उप निदेशक डॉ. मनोज कुमार के निर्देशन में और आयोजन सचिव श्री देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन सफलतापूर्वक हो रहा है।

आयोजन समिति के सदस्य डॉ. अरविंद राजपूत, डॉ. शार्दुल मिश्रा, डॉ. शीतल शर्मा, श्री दीपक कुलश्रेष्ठ, श्रीमती पारुल जुरैल, सुश्री महिमा सिंह और लक्ष्मी गौतम ने कार्यशाला के सभी व्यवस्थाओं को संभाला।
#LalitKalaSansthan #MurtikalaWorkshop #NationalSculptureWorkshop #AgraNews #ArtEducation #HandmadeArt #CeramicArt #Terracotta #WoodSculpture #FineArts

