आगरा। विधान परिषद निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आगरा स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी युवराज अम्बरीश पाल सिंह ने आगरा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम के तहत शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से सीधा संवाद किया। इस अभियान के दौरान क्षेत्र के शिक्षकों, शिक्षाविदों और स्नातक युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान शिक्षकों एवं स्नातक युवाओं ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, रोजगार के अवसरों की कमी, सेवा सुरक्षा तथा कार्य परिस्थितियों से जुड़ी गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। स्नातक युवाओं ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं और रोजगारपरक शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया, वहीं शिक्षकों ने अपनी सेवा सुरक्षा को लेकर चिंताएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए अम्बरीश पाल सिंह ने कहा, “शिक्षकों की समस्याएं और स्नातकों की चिंताएं सीधे तौर पर समाज के भविष्य से जुड़ी हैं। विद्यालयों की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान हेतु मैं हर समय तत्पर हूं और समाज आपके अधिकारों के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहूंगा।”
उन्होंने उपस्थित मतदाताओं को पूर्ण विश्वास दिलाते हुए आगे कहा, “मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि उच्च सदन में पहुंचकर सभी बुनियादी मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाऊंगा और उनके तार्किक समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करूंगा।”
इस दौरान कृपाल पब्लिक स्कूल (तेहरा, आगरा), पं. मुंगाराम बाबूजी इंटर कॉलेज (मोहनपुर सेवा, आगरा), और डिजिटल इंटरनेशनल स्कूल (मुद्दाबंडा एत्मादपुर, आगरा) में प्रमुख कार्यक्रम संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों में भारी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक, शिक्षक एवं युवा मतदाता उपस्थित रहे और उन्होंने अम्बरीश पाल सिंह को अपना पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया।

