कुलवंत मित्तल सहित 29 पदाधिकारियों ने ली सेवा और संगठन की शपथ
आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न होने के बाद रविवार को स्थानीय Selfie Restaurant में नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सेवा, समर्पण और संगठन हित में कार्य करने की शपथ ली।
मुख्य संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग ने अध्यक्ष कुलवंत मित्तल, महामंत्री राजीव खेमका तथा कोषाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं चुनाव अधिकारी गोपाल दास बंसल ने अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।
इन पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी
- कुलवंत मित्तल — अध्यक्ष
- राजीव खेमका — महामंत्री
- राकेश अग्रवाल — वरिष्ठ उपाध्यक्ष
- वीरेंद्र अग्रवाल — उपाध्यक्ष
- संजय अग्रवाल — मंत्री
- डॉ. हिमांशु अग्रवाल — उप मंत्री
- सुनील कुमार अग्रवाल — सह मंत्री
- मोहनलाल अग्रवाल — कोषाध्यक्ष
- समीर अग्रवाल — अंकेक्षक
- जयेश अग्रवाल — संगठन मंत्री
- अनिल गोयल — कानूनी सलाहकार
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निखिल अग्रवाल, जितेंद्र जैन, अंकुर गर्ग, राजीव बंसल, पंकज अग्रवाल, नितिन बंसल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मुकेश चंद्र अग्रवाल, जतिन गर्ग, सचिन गोयल, विजय सिंघल, संजीव जैन, विकास गर्ग, गौरव गोयल, शेखर अग्रवाल, विनोद कुमार गर्ग एवं सतीश गोयल ने भी शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा और आपसी सौहार्द की विशेष सराहना की गई। संगठन के चुनाव हर बार की तरह इस बार भी आपसी सहयोग और सामंजस्य के साथ निर्विरोध संपन्न हुए। निवर्तमान अध्यक्ष कुलवंत मित्तल को पुनः अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष कुलवंत मित्तल ने कहा कि संगठन समाज सेवा, सामाजिक एकता और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही संगठन की महिला इकाई “अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग” की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।

