आगरा। एलेनहाउस पब्लिक स्कूल में 18 मई से प्रारंभ हुआ समर कैंप 30 मई को उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समर कैंप के अंतिम दो दिनों (29 एवं 30 मई) में विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए विशेष आत्मरक्षा (सेल्फ-डिफेंस) कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण कौशल सिखाए गए तथा उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षक आशीष त्यागी, आशीष जैन एवं राहुल सिंह को विद्यालय की प्रधानाचार्या गुरलीन कौर द्वारा प्लांटर भेंट कर सम्मानित किया गया।
समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने खेल, कला, योग, नृत्य, संगीत एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा सराहा गया।
प्रधानाचार्या गुरलीन कौर ने सभी प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
समर कैंप का समापन आनंद, सीख और नई ऊर्जा के साथ हुआ, जिसकी मधुर यादें विद्यार्थियों के साथ लंबे समय तक बनी रहेंगी।

