आगरा। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत नागरिकों की शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत 7 जून 2026 को प्रातः 6:00 बजे विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर एक भव्य साइकिलिंग ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
यह साइकिल रैली एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के सदर बाजार स्थित गेट से प्रारंभ होकर होटल क्लार्क्स शिराज, लाल बहादुर शास्त्री चौराहा, माल रोड तथा मुख्य डाकघर चौराहे से होते हुए पुनः स्टेडियम के सदर बाजार स्थित गेट पर समाप्त होगी।
आयोजकों ने जनपद के खेल प्रेमियों, युवाओं, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। साइकिल ड्राइव का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता फैलाना तथा फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इच्छुक प्रतिभागी fitindia.gov.in� पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
क्षेत्रीय खेल अधिकारी संजय शर्मा ने सभी नागरिकों से इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिट और स्वस्थ भारत के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया है।

