आगरा। संगठन में उत्कृष्ट कार्यशैली, सक्रियता और निष्ठापूर्ण योगदान को देखते हुए अल्पसंख्यक विभाग के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर मोहसिन काज़ी पर विश्वास जताते हुए उन्हें दोबारा ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ज़िला अध्यक्ष Sohel Ansari के नेतृत्व में की गई, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए Mohsin Qazi ने कहा, “अल्लाह तआला का शुक्र है और आप सभी बुज़ुर्गों एवं दोस्तों की दुआओं का नतीजा है कि मुझे पुनः यह ज़िम्मेदारी मिली है। सोहेल अंसारी जी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं उनका तहे दिल से आभारी हूँ।”
नई ज़िम्मेदारी मिलने की खुशी में वार्ड 15 डोलीखार में भाई फहीम कुरैशी के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोहेल अंसारी जी के पुनः ज़िला अध्यक्ष बनने तथा मोहसिन काज़ी को दोबारा ज़िला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने की खुशी मनाई गई। इस अवसर पर मोहसिन काज़ी, मोहम्मद आरिफ और अ. वाजिद का फूल-मालाओं एवं साफ़ा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मोहसिन काज़ी ने कहा कि वे संगठन की नीतियों और जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, “सोहेल अंसारी जी के मार्गदर्शन और आप सभी साथियों के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। जनता और कार्यकर्ताओं का प्यार और सम्मान ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मोहसिन काज़ी ने समारोह को सफल बनाने के लिए हाजी हनीफ, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद अजहर, जुनैद, इरफान, जाकिर, मिस्बा, दिलशाद, इकबाल, फरमान सहित डोलीखार के सभी सम्मानित निवासियों का आभार व्यक्त किया।
— संवाददाता, टाइम्स ऑफ ताज, आगरा

