पटना। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के मीडिया कॉर्डिनेटर एवं शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग आगरा के शहर अध्यक्ष बशीर उल हक रॉकी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर बशीर उल हक रॉकी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधरोपण करना चाहिए और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए।
कार्यक्रम में मुर्शिद, दानिश, रागिब, पठान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लोगों को इसके लिए जागरूक करने का आह्वान किया।

