मुंबई। महाराष्ट्र में इस साल मानसून की स्थिति फिलहाल संतोषजनक बनी हुई है। 1 जून से 20 अगस्त के बीच राज्य में सामान्य वर्षा की तुलना में करीब 92 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।
इस अवधि में महाराष्ट्र में सामान्य वर्षा 723 मिलीमीटर मानी जाती है, जबकि इस वर्ष अब तक 66.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अगस्त में बारिश की रफ्तार में कमी जरूर आई है, लेकिन जुलाई में हुई अच्छी वर्षा के कारण मौसमी बारिश का कुल आंकड़ा संतोषजनक बना हुआ है।
कोंकण मंडल में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से अब तक यहां सामान्य के मुकाबले 103.5 प्रतिशत वर्षा हुई है। वहीं, पुणे मंडल में सामान्य 685.5 मिलीमीटर के मुकाबले 561.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य वर्षा का 81.9 प्रतिशत है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में बारिश में कमी के बावजूद जुलाई में हुई अच्छी बारिश ने राज्य में मानसूनी स्थिति को काफी हद तक संतुलित रखा है। आने वाले दिनों में बारिश की स्थिति पर राज्य के जलस्रोतों और कृषि गतिविधियों की स्थिति भी निर्भर करेगी।
