आगरा। विश्व मंगल सेवा संस्थान, आगरा द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय राधा-माधव कथा का शुभारंभ 16 जून 2026 से अग्रवाल सेवा सदन, कमला नगर में होने जा रहा है। कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा की तैयारियों के अंतर्गत कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में महिलाओं द्वारा भव्य कलश सज्जा एवं मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया।
आयोजन में महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सुंदर कलश सजाए तथा मेहंदी रचाकर कथा महोत्सव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम का संयोजन मीरा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सीमा गर्ग, चारू गर्ग, साधना वर्मा, सोनिया शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, शशि जिंदल, संगीता पोद्दार सहित अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं प्रतिभा जिंदल ने संभालीं। आयोजकों ने बताया कि कथा में वृंदावन धाम की सुप्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य श्री जी महेश्वरी जी राधा-माधव रसामृत कथा का श्रवण कराएंगी। कथा के दौरान भक्ति, ज्ञान और राधा-कृष्ण प्रेम की रसधारा प्रवाहित होगी।
संस्थान की ओर से शहरवासियों से आग्रह किया गया है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर राधा-माधव कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें और अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित करें।

