लखनऊ। उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026 में आगरा स्थित युवान एग्रो गोट फार्म को बकरी पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और किसानों के सशक्तिकरण हेतु ‘बेस्ट प्रोग्रेसिव गोट फार्मर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान फार्म द्वारा वैज्ञानिक बकरी पालन, उन्नत नस्ल विकास, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। युवान एग्रो गोट फार्म ने आधुनिक तकनीकों और व्यावसायिक प्रबंधन के माध्यम से बकरी पालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ****, अतिरिक्त मुख्य सचिव ****, विशेष सचिव **** तथा स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ **** सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
युवान एग्रो गोट फार्म के निदेशक **** ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम और उनसे जुड़े किसानों के समर्पण, मेहनत और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि युवान एग्रो का उद्देश्य आधुनिक बकरी पालन तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाकर किसानों की आय में वृद्धि करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने युवान एग्रो गोट फार्म तथा उसके निदेशक डी.के. सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के नवाचार और वैज्ञानिक पशुपालन मॉडल प्रदेश के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित होंगे।

