न्याय योद्धा अयाज़ खान अच्छू ने की कार्यकर्ताओं से अपील — “यह न्याय और समानता की लड़ाई है”
रायबरेली/फतेहपुर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी 17 अक्टूबर को फतेहपुर ज़िले के तुराब अली का पुरवा गाँव पहुँचेंगे, जहाँ वे रायबरेली के दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की नृशंस हत्या से आहत परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करेंगे।
राहुल गांधी प्रातः 7:30 बजे कानपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहाँ से वे सीधे पीड़ित परिवार के निवास स्थान के लिए रवाना होंगे।
कांग्रेस के न्याय योद्धा अयाज़ खान अच्छू ने बताया कि “राहुल गांधी का यह दौरा समाज में न्याय, समानता और सद्भाव का सशक्त संदेश है। उन्होंने आसपास के जनपदों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे बड़ी संख्या में कानपुर एयरपोर्ट पहुँचकर अपने नेता का स्वागत करें और इस न्याययात्रा में सहभागी बनें।”
हरिओम वाल्मीकि हत्या मामला: प्रदेश में उबाल, न्याय की मांग तेज
रायबरेली जनपद में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या के बाद से पूरा प्रदेश ग़म और ग़ुस्से में है। मानवाधिकार संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और दलित समुदाय के प्रतिनिधियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हरिओम वाल्मीकि को सामाजिक समरसता और युवाओं में जागरूकता फैलाने वाला चेहरा माना जाता था। उनकी हत्या ने प्रदेश में जातिगत असमानता और सामाजिक तनाव के मुद्दे को एक बार फिर सामने ला दिया है।
न्याय योद्धा अयाज़ खान अच्छू ने कहा —
“राहुल गांधी का यह कदम पीड़ित परिवार के दर्द को साझा करने के साथ-साथ न्याय दिलाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। यह समाज में शांति, समानता और भाईचारे के पुनर्निर्माण की शुरुआत है।”

