आगरा। लायंस क्लब आगरा आकाश (डिस्ट्रिक 321-सी2) का 30वां अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को होटल क्लार्क्स शिराज में उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता संजीव गुप्ता ने की।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय को आगामी सत्र (2025-26) के लिए पदभार सौंपा गया। उनके साथ सचिव अनुराधा गुप्ता, कोषाध्यक्ष जसविंदर सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश गोयल और पवन पेंगुरिया, पीआरओ सुधा गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य कुमकुम गोयल, डायरेक्टर एमजेएफ मनोज कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव गुप्ता ने भी पद की शपथ ली।
क्लब की सक्रिय सदस्य संगीता गुप्ता को एमजेएफ बनने का सम्मान प्राप्त हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि सीए एरिया लीडर जितेंद्र सिंह चौहान (जीएटी एवं एलसीआईएफ, पीआईडी) थे।
उद्घाटन अधिकारी एमजेएफ संजीव तोमर, स्थापना अधिकारी एमजेएफ आरएन वर्मा तथा दीक्षा अधिकारी एमजेएफ अजय भार्गव रहे।
सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत क्लब द्वारा विद्या स्वरूप फाउंडेशन को महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। साथ ही संस्था द्वारा चलाए जा रहे गरीब बच्चों के स्कूल के लिए एक एलइडी प्रदान की गई। साथ ही लायंस इंटरनेशनल फाउंडेशन को 21,000 रुपए की धनराशि का चेक भेंट किया गया।
मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि लायंस क्लब सेवा की वह संस्था है जो बिना किसी स्वार्थ के समाज में परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है। आगरा आकाश क्लब के सदस्य जिस समर्पण और एकता से समाज में सेवा कार्य कर रहे हैं, वह अनुकरणीय है।
अजय भार्गव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब समाज मिलकर अवसर और साधन प्रदान करे। लायंस क्लब द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीनें प्रदान करना वास्तव में प्रशंसनीय कदम है।
समारोह के समापन पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने कहा कि सेवा ही हमारा धर्म है। क्लब आगामी वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला उत्थान से जुड़े सामाजिक प्रकल्पों को मूर्त रूप देगा।
सचिव अनुराधा गुप्ता ने बताया कि क्लब सदैव समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। हमारा उद्देश्य गौ-सेवा, निर्धन बच्चों में शिक्षा की रोशनी फैलाना तथा जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करना है। आगामी वर्ष में इन क्षेत्रों में कई नई योजनाएं संचालित की जाएंगी।
संयोजन सुनिल शर्मा एवं क्लब कॉर्डिनेटर एमजेएफ मनोज कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर योगेश कंसल, बीएन गुप्ता, शशि गुप्ता, एमजेएफ संजय गुप्ता, प्रमोद गर्ग, पीके मोदी, गौरी शंकर गुप्ता, राजकुमार खन्ना, मुन्नालाल गुप्ता, एकता गर्ग, मीनाक्षी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
संजय अग्रवाल, बृजराज सिंह, राजेश चतुर्वेदी, बीके अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, दिलीप मित्तल, दाऊ दयाल अग्रवाल, डॉ विनीत पाठक, मनोज गुप्ता, राजीव यादव ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की।

