आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आगामी 11 से 13 अगस्त 2026 तक जौनपुर में प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो एवं वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मंडल की टीम के चयन के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मंडल संजय शर्मा ने बताया कि महिला खो-खो एवं वालीबाल के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 6 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे तथा मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 7 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित होंगे।
ट्रायल में वही महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगी, जिनकी आयु 31 दिसंबर 2026 को 25 वर्ष से अधिक नहीं होगी। चयन/ट्रायल में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
खो-खो एवं वालीबाल में प्रतिभाग करने की इच्छुक महिला खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने आधार कार्ड के साथ एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लें।
ट्रायल की तिथियां एक नजर में:
- जिला स्तरीय ट्रायल: 6 अगस्त 2026, सुबह 11 बजे
- मंडल स्तरीय ट्रायल: 7 अगस्त 2026, सुबह 11 बजे
- स्थान: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा
- आयु सीमा: 31 दिसंबर 2026 को अधिकतम 25 वर्ष
- प्रवेश शुल्क: निःशुल्क
- प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता: 11 से 13 अगस्त 2026, जौनपुर

