लखनऊ। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकेंगे।
विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा SCVT के अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई गई है।
यह सुविधा प्रदेश के राजकीय एवं निजी ITI में संचालित विभिन्न व्यवसायों के साथ-साथ टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों और PPP मॉडल के तहत संचालित संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए भी लागू होगी।
आवेदन में गलती सुधारने का भी मौका
आवेदन फॉर्म भरते समय यदि किसी अभ्यर्थी से कोई त्रुटि हो जाती है तो उसे सुधारने के लिए 48 घंटे यानी दो दिन का अतिरिक्त अवसर दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश SCVT की वेबसाइट पर ई-फॉर्म के रूप में उपलब्ध हैं।
कितना है आवेदन शुल्क?
- सामान्य एवं OBC: ₹300
- SC/ST: ₹250
- सभी महिला अभ्यर्थी: ₹100
सहायता के लिए संपर्क
आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी SCVT, अलीगंज, लखनऊ के हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन: 0522-4150500, 7897992063
दूरभाष: 0522-2336115
WhatsApp: 9628372929
ई-मेल: help@admissionscvtup.in
महत्वपूर्ण: इच्छुक अभ्यर्थी 7 अगस्त की रात 12 बजे से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।

