राजद ने विधानसभा चुनाव के लिए 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की
पटना, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की जनता को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राज्य में “बदलाव का दीप” जलाने का संकल्प व्यक्त किया।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर साझा अपने संदेश में तेजस्वी यादव ने कहा —“इसी प्रार्थना के साथ कि 2025 की इस दिवाली के बाद आने वाली हर दिवाली बिहार के लिए शुभ और समृद्ध हो, मैं, तेजस्वी, आपसे प्रतिज्ञा करता हूँ कि हम सभी बदलाव और परिवर्तन का ऐसा दीप जलाएँगे जिसे न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया देखेगी। मेरे 14 करोड़ बिहारवासी अब परिवर्तन के 14 करोड़ दीप बनकर बिहार को रोशन करने निकले हैं।”
राजद नेता ने आगे लिखा कि —“आइए, एक बार हम सब मिलकर न सिर्फ़ अपने घरों को बल्कि पूरे बिहार को रोशन करें। बिहार के लिए आपका तेजस्वी दिन-रात दीया-बत्ती बनकर जलने को तैयार है।”
भविष्य की परिकल्पना पर बोलते हुए उन्होंने कहा —“मेरा बस एक ही सपना है कि जिस तरह एक सूर्य पूरी धरती को प्रकाशित करता है, उसी तरह हमारा बिहार उन्नति, प्रगति और विकास का ऐसा महासूर्य बने कि पूरी दुनिया उससे प्रकाशित हो।”
राजद ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
इसी बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। यह सूची दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन जारी हुई।
जारी सूची में 24 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन के तहत राजद 143, कांग्रेस 61, भाकपा माले 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शेष सीटें विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के खाते में जाने की संभावना है। गठबंधन की औपचारिक घोषणा अभी शेष है, इसलिए अंतिम समय में कुछ नामों में बदलाव भी हो सकता है।
राजद के प्रमुख उम्मीदवारों में —
-
तेजस्वी यादव (राघोपुर)
-
ललित यादव (दरभंगा ग्रामीण)
-
दिलीप सिंह (बरौली)
-
रामविलास पासवान (पीरपैंती – सुरक्षित)
-
सावित्री देवी (चकाई)
-
रेनू कुशवाहा (बिहारीगंज)
-
अनिता देवी महतो (वारसलीगंज)
-
माला पुष्पम (हसनपुर)
-
संध्या रानी कुशवाहा (मधुबन)
-
रितु प्रिया चौधरी (इमामगंज – एससी)
-
तनुश्री मांझी (बाराचट्टी – एससी)
-
चांदनी देवी सिंह (बनियापुर)
-
अरविंद सहनी (सरायरंजन)
-
प्रेमा चौधरी (पातेपुर – एससी)
-
शंभू नाथ (ब्रह्मपुर)
-
मुकेश यादव (बाजपट्टी)
- #TejashwiYadav
#BiharElections2025
#RJD
#Mahagathbandhan
#Diwali2025
#BiharPolitics
#TejashwiForChange
#RJDManifesto
#BiharNews
#TimesOfTAJ
#ElectionUpdates
#BiharVidhansabha
#TejashwiYadavSpeech
#RJD2025
#BiharDevelopment

