लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मौलाना इकबाल कादरी ने आगरा निवासी मोनिका नाज़ खान को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।
मोनिका नाज़ खान, निवासी एल-38, प्रताप नगर, डबल स्टोरी, जयपुर हाउस, जगदीशपुरा, आगरा को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई गई है कि मोनिका नाज़ खान समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोनिका नाज़ खान को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
