नई दिल्ली । नेशनल कॉर्डिनेटर एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग महमूद खान ने आंध्र प्रदेश में हुई भयावह बस दुर्घटना पर गहरा अफ़सोस व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

महमूद खान ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दर्दनाक और चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह मृतकों के परिवारों को उचित मुआवज़ा प्रदान करे और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था नि:शुल्क सुनिश्चित करे।
इसके अलावा उन्होंने हादसे की निष्पक्ष जांच की भी मांग की और कहा कि बस संचालन और यातायात सुरक्षा नियमों में लापरवाही करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
महमूद खान ने नागरिकों से भी अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और इस तरह के हादसों से बचाव में सहयोग दें।

