अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के बीए ऑनर्स फ्रेंच द्वितीय वर्ष के छात्र कृष्ण शर्मा ने गुरुवार देर रात एक निजी पीजी के कमरे में आत्महत्या कर ली। जम्मू निवासी कृष्ण कुछ दिन पहले ही अलीगढ़ आया था।
बताया जा रहा है कि घटना से पहले छात्र ने अपनी प्रेमिका से फोन पर बातचीत की थी। कमरे से मिले कथित सुसाइड नोट में उसने खुद को ‘लूजर’ बताते हुए जीवन में कुछ हासिल न कर पाने की बात लिखी है। नोट में अपनी ज्वेलरी माता-पिता को तथा ब्रेसलेट-कड़ा ‘बेबी’ को देने का उल्लेख भी किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्र की फोन कॉल तथा अन्य परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।
