खगड़िया, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने खगड़िया में कांग्रेस प्रत्याशी चंदन यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार है और अब कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश में नई राजनीतिक दिशा तय होगी।
प्रतापगढ़ी ने सभा में जुटी भारी भीड़ और उत्साहित माहौल का उल्लेख करते हुए जनता से चंदन यादव को मजबूत समर्थन देने की अपील की। उन्होंने अपने भाषण में बिहार के विकास, परिवर्तन की आवश्यकता और कांग्रेस के विजन पर विशेष जोर दिया।

सांसद ने कहा कि जनता की भागीदारी और सहयोग से ही राज्य में सकारात्मक बदलाव और समृद्धि लाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आगामी चुनाव में सक्रिय होकर प्रदेश की नई दिशा तय करने में योगदान दें।
ग्राउंड रिपोर्ट – न्याय योद्धा, अयाज़ खान अच्छू

