आगरा।महाराष्ट्र के नागपुर से ताजमहल घूमने आए पर्यटक संजय कुमार की 3 वर्षीय बेटी कशिश बुधवार को भीड़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गई। घटना ताजमहल के पश्चिमी गेट की पार्किंग के पास हुई, जहां अचानक भीड़ में बच्ची नजरों से ओझल हो गई।
बच्ची को पश्चिमी पार्किंग स्थित गाइड सुविधा केंद्र के एक गाइड ने रोते हुए देखा और तत्काल क्विक रिस्पांस टीम (QRT) प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को सूचना दी। सूचना मिलते ही अमरूद टीला बैरियर और क्विक रिस्पांस टीम के जवानों ने तेज़ी से तलाश अभियान शुरू किया।
सिर्फ 30 मिनट के अंदर पुलिस टीम ने बच्ची के माता-पिता का पता लगाकर कशिश को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया।
बच्ची के मिलते ही उसकी मां बबीता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पिता संजय कुमार ने आगरा पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए हार्दिक आभार जताया।
खोज अभियान में शामिल पुलिस टीम:
उप निरीक्षक शिवराज सिंह, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, मुख्य आरक्षी विजय प्रताप सिंह, आरक्षी भानवेंद्र सिंह, और महिला आरक्षी खुशबू।
#AgraPolice #TajMahal #TajSecurity #UPPolice #AgraNews #TimesOfTAJ #TouristSafety #GoodNews #HumanityWins

