संवाद: तौफीक फारूकी | फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं समाजसेवी विकास राजपूत ने दावा किया है कि एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनेगी।
एनडीए की जीत के दावे
भाजपा नेता विकास राजपूत ने कहा कि
“एनडीए दो-तिहाई से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखने के लिए जनता एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताएगी।”
उन्होंने बिहार की जनता से एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि बिहार में स्थिरता और प्रगति केवल एनडीए सरकार से ही संभव है।
#BiharElections2025#NDAGovernment#BJP#NitishKumar#VikasRajput#ElectionNews#PoliticalNews#BiharPolitics

