- आगरा: विवादों के बीच रिलीज़ हुई फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ को दर्शकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। विमल सिनेप्लेक्स में सुबह 9:40 बजे शुरू हुए मॉर्निंग शो में फिल्म देखने के लिए केवल 5 लोग ही पहुंचे।
शो का समापन दोपहर 12:40 बजे हुआ। भाजपा नेता ने फिल्म पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह फिल्म सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ सकती है। हालांकि, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सिनेमा हॉल में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं।

