आगरा: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) जयन्ती रंजन और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. शैलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में “राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका” पर एक प्रेरक सत्र आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एन.एस. चराग उपस्थित रहे। उनके साथ कैंप कमांडर कर्नल एन.पी. सेमलती और हवलदार संदीप कुमार भी समारोह में मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त, श्री वेद प्रकाश और डॉ. नितिन सक्सेना ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
NCC कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। उन्होंने एकता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।
समारोह का संचालन डीएसडब्ल्यू विभाग की मदद से किया गया।
कार्यक्रम का समापन “एकता में ही शक्ति है” के प्रेरक संदेश के साथ हुआ।

