आगरा। पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ की विलादत की खुशी में दावत-ए-इस्लामी इंडिया की वेलफेयर विंग गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) की ओर से 20 सितंबर, रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से हाजी शाहिद की बिल्डिंग, मंटोला तिराहा, सदर भट्टी, आगरा में किया जाएगा। संस्था की ओर से शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है।
GNRF के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान इंसानियत की खिदमत का एक नेक जरिया है। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण मददगार साबित हो सकता है। संस्था ने लोगों से इस मानवीय पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया है।
