कासगंज। कस्बा सहावर में शुक्रवार को वार्ष्णेय समाज की ओर से गणेश विसर्जन के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान गणेश के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान गणेश की आरती उतारी।

कस्बे में भ्रमण के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए कछला स्थित गंगा घाट ले जाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। शोभायात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पवन वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय, महामंत्री गिराज वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीचंद वार्ष्णेय, व्यवस्थापक ऋषि वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय सोनू, नवीन वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, उमाकांत वार्ष्णेय, चित्रांशु वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
