लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद राजू रिज़वी के लखनऊ स्थित अस्पताल में निधन पर उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन एवं उर्दू प्रेस क्लब इंटरनेशनल ने गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।
दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि सैय्यद राजू रिज़वी के निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपने सहयोगियों एवं पत्रकारिता जगत में विशेष स्थान बनाया।
संगठनों ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मरहूम सैय्यद राजू रिज़वी की मग़फिरत और उनके दर्जात की बुलंदी के लिए दुआ की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में सब्र और हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना की।
परिजनों के अनुसार, तदफ़ीन सीतापुर में नमाज़-ए-ज़ोहर के बाद की जाएगी।
उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन
उर्दू प्रेस क्लब इंटरनेशनल
