आगरा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इक़बाल खान क़ादरी ने आगरा निवासी श्री उस्मान अब्बास को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
श्री उस्मान अब्बास लंबे समय से समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे हैं और पार्टी संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ को मजबूती से बुलंद किया है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलने पर आगरा जिले के समाजवादी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन और व्यक्तिगत मुलाकात कर हार्दिक बधाई दी।
बधाई देने वालों में पूर्व निर्वतमान जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, कादिर कुरैशी, पवन प्रजापति, प्रवल यादव, ममता टपलु, राजपाल यादव, मधुकर अरोरा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
#सामाजिक_पार्टी
#उस्मान_अब्बास
#सामाजिक_अल्पसंख्यक_सभा
#राष्ट्रीय_उपाध्यक्ष
#आगरा
#राजनीति
#समाचार
#SamajwadiParty
#UsmanAbbas
#MinorityAssembly
#NationalVicePresident
#Agra
#Politics
#News

